धूमधाम से भारत रत्न अटल बिहारी की मनाई गई जयंती
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स
बाराबंकी। स्थानीय ब्लॉक परिसर मे आधुनिक कालखंड में सुशासन की श्रेष्ठ प्रेरणा भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गयी। कार्यक्रम मे क्षेत्रीय विधायक बैजनाथ रावत एवं प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी ने श्रध्देय अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तथा किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ महमूद खान द्वारा 20 किसानों को स्मार्ट कार्ड भी वितरित किए गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी किए जाने के अवसर को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उसे श्श्उत्सवश्श् के रूप में मनाया गया। यह हर बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की ,तथा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से संवाद स्थापित किया। इस पहल के बारे में अपने अनुभव भी प्रधानमंत्री ने साझा किये। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक बैजनाथ रावत के अलावा खंड विकास अधिकारी हरिवंश प्रसाद, एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक डॉ महमूद खान, पशुचिकित्सा अधिकारी ओपी यादव, उत्तम वर्मा व तमाम किसान मौजूद रहे।
सिद्धौर बाराबंकी lपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया l
विकासखंड सिद्धौर की ग्राम पंचायत पूरब बेलाव में भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य भगवंत लाल रावत के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री हर्षित वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया l कार्यक्रम में किसानों से संवाद स्थापित कर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई l इस मौके पर शोभाराम यादव रामू गुप्ता अनिल जायसवाल विमला रावत कमलेश यादव दीपू शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे l
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स

