भाजपा सरकार ने अंबानी और अडानी के समक्ष देश को गिरवी रखने का कार्य किया,

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी  भाजपा सरकार ने अंबानी और अडानी के समक्ष देश को गिरवी रखने का कार्य किया, देश के प्रतिष्ठित उपक्रम क्रमस: रेल, हवाई जहाज, बीएसएनएल, जीवन बीमा निगम सहित कई सार्वजनिक प्रतिष्ठान उद्योगपतियों के हवाले कर दिए गए, अब किसानों के जीवन से खिलवाड़ करने का कार्य भाजपा केंद्र सरकार कर रही है, किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर सपा अनदेखी नहीं कर सकती, सपा किसानों को जागरूक कर संघर्ष करेगी।
उक्त विचार आज कस्बा बिशुनपुर में सपा जिला सचिव रमेश यादव द्वारा आयोजित “किसान चौपाल संवाद” में उपस्थित पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई ने व्यक्त किए

श्री फरीद महफूज किदवई ने कहा कि आज किसान बदहाली के दौर से गुजर रहा है। भाजपा सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, भाजपा सरकार की निजीकरण नीति किसान वर्ग को कहीं का नहीं रखेगी। किसान, मजदूरों नौजवान व अल्पसंख्यक सभी वर्ग इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।

समाजवादी पार्टी की नीतियों पर चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज ने कहा कि सपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। सत्ता में रहते सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश का चौमुखी विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शिक्षा, सड़क, अस्पताल जैसी बुनियादी चीजों पर सरकार ने बहुत कार्य किया।

सपा नेता वीरेंद्र कुमार रामू के संचालन में किसान चौपाल संवाद संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में सपा जिला उपाध्यक्ष प्रभारी कुर्सी मो सबाह, जिला सचिव यशवंत यादव, संजय यादव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ लवकुश यादव, नगर अध्यक्ष नसीम गुड्डू, फतेहपुर अध्यक्ष सुरेश यादव, पूर्व अध्यक्ष राम गुलाम यादव, हरिराम लोधी, बेलहरा अध्यक्ष सुनील सोनी, सपा नेता अखिलेश यादव, शिक्षक सभा अध्यक्ष मनीष वर्मा, चन्दन यादव, युवजन सभा अध्यक्ष रंजीत यादव, मुलायम यूथ बिग्रेड अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, महिला सभा अध्यक्ष शकीला बानो, शबनम, विवेक यादव ,प्रदीप यादव, ब्लाक महासचिव असगर अली मंसूरी, सपा नेता मोहम्मद इदरीसी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मसौली पिंकू सैनी आदि प्रमुख थे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!