प्रेरणा माड्यूलों के माध्यम से बनेंगे प्रोफेशनल शिक्षक: जैनेन्द्र कुमार समीक्षा बैठक में बोले नगर शिक्षा अधिकारी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शहर के नगर संसाधन केन्द्र पर समस्त संकुल शिक्षक, प्रधानाध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों की प्राप्ति के सम्बंध में समीक्षा बैठक का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जैनेन्द्र कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। समीक्षा बैठक में मिशन प्रेरणा के उद्देश्य, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची प्रेरणा तालिका, प्रेरणा चैपाल, रीड एलॉन्ग ऐप, दीक्षा ऐप, विद्यालय विकास योजना, कार्य विभाजन, पुस्तकालय, रीडिंग कॉर्नर, ई-पाठशाला एवं बच्चों का व्हाट्सएप ग्रुप तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सामग्री आदि के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार ने मिशन प्रेरणा पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि सभी शिक्षक अपने अपने विद्यालय को प्रेरक बनाने के लिये एक रुपरेखा तैयार करें साथ ही आधारशिला माड्यूल, ध्यानाकर्षण माड्यूल व शिक्षण संग्रह पर भी प्रकाश डाला गया। तथा उनके द्वारा माड्यूल्स में दी गयी शिक्षण विधियों का प्रयोग कक्षा शिक्षण के दौरान किस प्रकार से करना है। इस पर विस्तार से समझाया गया। इसके साथ साथ उन्होने बताया कि सभी शिक्षकों को इन माड्यूलों के माध्यम से प्रोफेशनल शिक्षक के रुप में विकसित होना है तथा बच्चों के अभिभावकों से सैट-2 रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा करना, लर्निंग आउट कम परीक्षा में बच्चों की शत् प्रतिशत उपस्थिति, रैमिडियल टीचिंग, मोहल्ला पाठशाला आदि बिन्दुओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। जैनेन्द्र कुमार ने आगे बताया कि प्रेरणा लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु सभी को प्रत्यक्ष रुप से पूरी ईमानदारी के साथ अपने अपने कार्यों का निवार्हन करना पड़ेगा। इससे हमारा शिक्षा क्षेत्र समाज में गौरान्वित होगा तथा हमारे जनपद में अध्ययनरत् एक-एक बच्चे को इसका लाभ अवश्य रुप से मिलेगा तथा उन्होने यह भी कहा कि मिशन प्रेरणा की सफलता हेतु विद्यालय स्थर से लेकर जनपद व प्रदेश स्तर तक पूरी टीम की अहम भूमिका रहेगी तथा सभी लोगों को टीम भावना से पूरे मनोयोग के साथ काम करते हुए निर्धारित लक्ष्य की सम्प्राप्ति हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद एसआरजी पद्म्जा त्रिपाठी, एआरपी ऋषि वर्मा, अरुण कुमार वर्मा, मंजुला सिंह ने लर्निंग आउट का जल्दी प्राप्त करने के लिये लर्निंग स्टाइल टेस्ट के प्लान का प्रस्तुतिकरण किया एवं अपने अपने अभिनव प्रयासों की संक्षिप्त रुप रेखा भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य रुप से नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पुनीत, संदीप, प्रवेश, चांद तथा समस्त शिक्षक एवं शिक्षामित्र सहित पांच संकुल शिक्षक भी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

