पुलिस अधीक्षक ने मधुमक्खी पालन का किया निरक्षण

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

सिद्धौर बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने मंगलवार को असंद्रा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां चैकीदारों को कंबल वितरित किए वहीं बालिकाओं को गिफ्ट भी दिए। मंगलवार को शाम पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ अरविंद चतुर्वेदी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज पांडेय के साथ असंद्रा थाने पहुंचे स उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर मेस बैरक तथा मालखाने का निरीक्षण किया। एसपी ने थाने में मधुमक्खी पालन को भी देखा स उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक बैठक कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। डॉ चतुर्वेदी ने चैकीदारों को कंबल वितरित किए तथा बालिकाओं को गिफ्ट बांटे स दो बालिकाओं वैशाली मिश्रा तथा आन्या शुक्ला को ब्रांड एंबेसडर भी घोषित किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट इंस्पेक्टर असंद्रा शिवाकांत त्रिपाठी प्रधान समर बहादुर सिंह रामकरन सिंह हरिकिशोर तिवारी अकील जैदी भगवंत लाल रावत रामू गुप्ता डॉ पंकज गुप्ता तथा सौरभ शुक्ला समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

 

Don`t copy text!