शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 415526500

एटा ~ थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार के निर्देशन में जुआ सट्टा/अवैध असलहा कारतूस के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सकीट पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

घटनाक्रमानुसार दिनांक 30.12.2020 को थाना सकीट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नाजिरपुर चौराहा के पास से समय एक शातिर अभियुक्त को एक अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकीट पर मु0अ0सं0- 230 धारा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम बाबू खां के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता1- बाबू खां पुत्र हसन खां निवासी कोंछि डेरा थाना सकीट एटा।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 415526500

 

Don`t copy text!