2020 में जिले को मिला एक थाना व अस्थाई चौकी

2020 में जिले को एक नया थाना बेहटा मुजावर व शहर के औद्योगिक क्षेत्र में एक अस्थाई चौकी की स्थापना की गई है। जिस पर उच्चाधिकारियों ने एक इंस्पेक्टर व दरोगा और पुलिस कर्मियों समेत करीब पांच दर्जन पुलिस कर्मियों की तैनाती कर संचालित करवाया जा रहा है। थाना व चौकी पर लूट व हत्याकांड जैसी अभी तक कोई बड़ी वारदातें नहीं हुई हैं। दोनों जगहों पर कुल पांच सैकड़ा मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र में अपराधिक वारदातों के बढ़ने पर शासन ने दही चौकी को थाना बनाए जाने के निर्देश दिए थे। मगर अभी तक प्रशासन की ओर से चौकी को थाना नहीं बनाया जा सका है। उधर, एसपी रोहन पी कनय ने चार्ज संभालने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में एक नई अस्थाई औद्योगिक चौकी की स्थापना 02 अगस्त 2020 की गई और चौकी पर एक दरोगा व आठ पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। 27 नवंबर को चौकी का शिलांयस किया गया। अभी तक चौकी पर करीब ढाई सौ मामले दर्ज हुए हैं।

नए थाने पर तैनात पांच इंस्पेक्टर रहे तैनात
क्षेत्र में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाए जाने के लिए शासन के निर्देश पर 16 नवंबर 2019 को बेहटा मुजावर चौकी को उच्चीकृत कर थाने की उपाधि दी गई। थाने का चार्ज इंस्पेक्टर राघवन सिंह को दिया गया। 5 जून 2020 को राघवन सिंह हटा कर सुरेश कुमार पटेल को जिम्मेदारी दी गई। तीन माह बाद सुरेश पटेल को स्थानांतरित कर भावनाथ चौधरी को तैनाती मिली। दो माह बाद इन्हें भी हटा दिया गया। उसके बाद राम आसरे चौधरी को जिम्मेदारी दी गई। शासन के नियमानुसार इनका भी तबादला हो गया। जिससे करीब तीन माह पहले अजयराज वर्मा को तैनात किया गया। अभी तक वह इस थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे है। एक साल डेढ़ माह के कार्यकाल में अभी तक थाने पर कुल 244 मामले दर्ज हुए हैं। ज्यादातर मामले शराब से जुड़े हुए हैं। चोरियों की वारदात होने के साथ ही हत्या व लूटपाट की घटनाएं काफी हैं। थाने पर एक इंस्पेक्टर के अलावा 4 दरोगा,1 हेड मुंशी, 8 हेड कांस्टेबल, 23 सिपाही, 1 महिला हेड तथा 8 महिला सिपाही सहित लगभग आधा सैकड़ा पुलिस कर्मी तैनात है
Don`t copy text!