युवाओं को राजनारायण के संघर्षशील जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए: राजनाथ शर्मा स्मृति सभा में बोले समाजवादी चिंतक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के तत्वावधान में देवा रोड स्थित गांधी भवन पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मौजूद समर्थकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। स्मृति सभा की अध्यक्षता कर रहे गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने कहा कि राजनारायण संघर्ष की प्रतिमूर्ति थे और हमेशा गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी। वह गरीबों, किसानों के हित के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। युवाओं को राजनारायण के संघर्षशील जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। समाजसेवी जमील-उर-रहमान ने कहा कि स्व. राजनारायण का साहस पूरे देश में तानाशाही ताकतों के खिलाफ प्रेरणादायी सिद्ध हुआ। अपनी सैद्धांतिक समझदारी और लोकतांत्रिक निष्ठा के बल पर जनता ने उन्हें ‘नेताजी’ के खिताब से नवाजा। जिनका संघर्ष आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है। सपा नेता हुमायूं नईम खान ने कहा है कि राजनारायण ने अपना पूरा जीवन वंचित वर्ग के उत्थान में लगा दिया। उन्होंने कभी सत्य से समझौता नहीं किया और हमेशा गरीबों के हक में संघर्ष किया। सभा का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। इस मौके पर विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, संजय सिंह, नीरज दूबे, पी.के सिंह, सत्यवान वर्मा, अनुपम सिंह राठौर, मो. फैसल आदि लोग मौजूद रहे।

 

पुण्यतिथि पर सपाईयों ने राजनारायण को किया याद

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी कार्यालय राजनेता अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के प्रमुख कर्णधार लोकबंधु राजनारायण 34वीं पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में एवं प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन में संपन्न हुई। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने लोकबंधु राजनारायण की चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों को राजनारायण ने कार्यरूप में ही नहीं लिया बल्कि उसे मूर्त रूप प्रदान किया। पूरे देश में इस वक्त जिस प्रकार सांप्रदायिकता, अराजकता, असमानता, आतंक और भय का माहौल बना है उसमें लोकबंधु राजनारायण के विचार और कर्म की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मो. सबाह, हिमांशु यादव, बसंत गौतम, हुमायूं नईम खान, आशीष सिंह आर्यन आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!