पुरानी रंजिश के चलते युवक के गोली मारकर हत्या

कासगंज जनपद के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला भिखारी में पुरानी रंजिश के चलते बृजेश पुत्र रामेश्वर उम्र लगभग 22 वर्ष के कनपटी पर गोली मार कर हत्या कर दी I घटनास्थल नदी के किनारे सुदेश की खेत की है I
घटना गुरुवार शाम 3:00 बजे की है I सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा व क्षेत्राधिकारी पटियाली गवेन्द्र पाल गौतम एवं थानाध्यक्ष सिढ़पुरा प्रेमपाल सिंह, थानाध्यक्ष सिकंदरपुर वैश्य राजकुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए I वहीं मृतक के सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया I वहीं मृतक के भाई रजनेश ने पांच लोगों के नाम तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है I राम रतन, शिवराज , कमलेश पुत्र इतवारी लाल व अजय पाल पुत्र छत्रपाल एवं सोनू शिवराज का साला है I वही सुरक्षा व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस टीम तैनात कर दी गई है

Don`t copy text!