सपा की मासिक बैठक में पहुंचे पूर्व पूर्व मंत्री गोप

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। शनिवार को सपा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिस का संचालन सपा कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा ने किया बैठक का मुख्य विषय पिछले दिनों हुए कार्यक्रमों में संगठन की भागीदारी की समीक्षा किसान घेरा चैपाल कार्यक्रम की समीक्षा मतदाता पुनरीक्षण की समीक्षा के साथ साथ पंचायत चुनाव की बूथ स्तर तक तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि विगत पिछले दिनों हुए पार्टी के सभी कार्यक्रमों से पार्टी के पदाधिकारी युवा कार्यकर्ता उत्साहित हैं किसान घेरा चैपाल में किसानों सहित सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है किसान मेरा चैपाल को हम बूथ स्तर तक आयोजित कर वर्तमान की केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच मैं उजागर करेंगे और आने वाले समय में पंचायत के चुनाव को मजबूती के साथ लड़ेंगे। लोकतंत्र बचाने का आखिरी चुनाव 2022 में होना है भाजपा को हराने के लिए किसान गरीब नौजवान भाजपा के विरुद्ध लाभबंद हो रहे हैं और समाजवादी पार्टी के साथ हैं। बैठक में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व विधायक राम मगन रावत, हुमायूं नईम खान, मोहम्मद सबाह, मोहम्मद नसीम कीर्ति, संदीप सिंह, हिमांशु यादव आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!