बाराबंकी। समाजवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष समशेर सिंह यादव द्वारा आयोजित साईकिल, मोटरसाइकिल रैली का भव्य स्वागत जिला पंचायत सदस्य इं कृष्ण कुमार रावत ने विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत गाल्हामऊ पेट्रोल पंप के निकट कर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता विधानसभा जैदपुर से प्रदेश कार्यालय लखनऊ पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नव वर्ष पर बधाई प्रेषित कर अपनी बात रखेंगे। रैली में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए जिला पंचायत सदस्य इं कृष्ण कुमार रावत ने कहा कि आने वाला समय समाजवादियों का है इसलिए आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है नौजवानों को उनके पथ से भटकाने के लिए भाजपा सरकार द्वारा जिस तरह से बल प्रयोग कर पुलिस द्वारा उनकी बात दबाने की कोशिश की जा रही है वह ठीक नहीं है आने वाले समय में यही युवा इन्हे सबक सिखाएगा। इस अवसर पर शानू सिंह, राजेश यादव, शानू टिकरा, विजय वर्मा, शुभम राय, रवीन्द्र यादव, समशेर सिंह यादव, नरेंद्र यादव, अतुल वैसवार आदि शामिल हुए।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

