जकरिया में छह दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की नई रोशनी योजना के तहत बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं का छह दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण का चैथे बैच का शुभारम्भ मसौली ब्लाक के ग्राम जकरिया में ग्राम प्रधान द्वारा दीप प्रज्वलित कर व प्रतिभागी किट वितरण करके किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जाबिर अली, व उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार मौर्या ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करके सरकार की योजनाओं की जानकारी हासिल कर आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि नई रोशनी से अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व का विकास हो रहा है। इस योजना का प्रशिक्षण हमारे गांव में किया जा रहा है इसलिए हम संस्था को धन्यवाद देते हैं। प्रधानाध्यापक ने कहा कि महिलाएं अपने विकास व अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी और बच्चों की परिवरिश ठीक से करेंगी तभी हमारा परिवार सशक्त होगा। प्रशिक्षक जियालाल व जीनत बेबी ने गर्भवती महिलाओं की देखरेख व उनके स्वास्थ्य पोषण के लिए जागरूक होने, और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल करने के बारे में बताया। जीनत बेबी ने कहा महिलाएं हमारे परिवार के विकास की धुरी हैं इसलिए प्रत्येक महिला का पढ़ा लिखा होना व अपने हक अधिकार को जानने की अति आवश्यकता है महिलाएं घर की शोभा होती कार्यक्रम का संचालन संस्था के सदस्य पंकज राणा ने किया इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री मायादेवी, गुड़िया व गांव की तमाम प्रतिभागी महिलाएं बच्चे उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

