ढकौली में हुआ आप का कार्यकर्ता सम्मेलन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) सदर विधानसभा के ग्राम ढकौली में पंचायत चुनाव यूपी में चरमरायी कानून व्यवस्था को उजागर करने के लिए कार्यकर्ताओ का सम्मेलन किया जिसमें बताये मुख्य अतिथि दिल्ली के विधायक एस.के. बग्गा सामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा। जिला पंचायत सदस्यों के खरीद फरोख्त पर आम आदमी पार्टी रोक लगायेगी। उन्होंने कहा किसानों के साथ मोदी सरकार जलिया वाला बाग जैसा बर्ताव कर रही है। आम आदमी पार्टी और पूरी पार्टी मरते दम तक किसानों के साथ खड़ी है। उत्तर प्रदेश में जंगल जैसा राज कायम है। महिलाओं को घर से बाहर निकले में डर लगता है। प्रदेश सचिव व श्रावस्ती के जिला प्रभारी एडवोकेट मन्नू लाल चैरसिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सक्रियता से जिस तेजी से लोग जुड़ रहे है उससे सूबे की हुकूमत परेशान है। पार्टी अगले चुनाव में चैकाने वाले नतीजे देगी। जिला प्रभारी विनय पटेल ने कहा पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ पंचायत चुनाव लडेगी। इस मौके पर आलोक रंजन आशीष यादव विनय श्रीवास्तव दिनेश चंद्र गौतम धर्मबीर सिंह जुगराज पंकज विनोद धरंजय यादव के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

