64 खिलाड़ियों का चयन

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

मसौली बाराबंकी। आगामी 5 जनवरी से ग्राम मलौली में होने वाली पांच दिवसीय जेपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में आवेदन करने वाले 102 खिलाड़ियों में 64 खिलाड़ियों का चयन निर्णायक समिति द्वारा किया गया है। टी 10 टूनामेंट में क्षेत्र की चार टीमें प्रतिभाग करेगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता आयोजक केशरी मिश्रा एव लवलेश शुक्ला ने बताया कि टूनामेंट का आगाज बुधवार से होगा। इस प्रतियोगिता में कुल चार टीमें प्रतिभाग करेंगी।चार टीमों के इस टी 10 टूर्नामेंट में चार टीमों में 64 खिलाडी हिस्सा ले रहे हैं। जबकि कुल 12 मैच खेले जाएंगे।सभी खिलाडियों को रंगीन ड्रेस भी वितरित की जाएंगी। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए 102खिलाडियों ने आवेदन किया था। जिसमें से ग्रामीण क्षेत्र के 64खिलाडियों के आवेदन स्वीकार किए गए हैं।पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे।आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

Don`t copy text!