विधवा महिला का पीएम आवास में रोड़ा बन रहे पड़ोसी के विरुद्ध पीड़ित महिला ने शिकायती पत्र देकर की कार्यवाही की मांग
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डा0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के पटरंगा गांव की एक विधवा महिला ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बन रहे अपने पीएम आवास को रोकने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।जानकारी के अनुसार पटरंगा गांव निवासी एक विधवा महिला को पीएम आवास मिला है जिसकी पहली किश्त आवंटित कर दी गई है और आवास की बिम पड़ चुकी हैं।पीड़ित महिला का आरोप है कि उसी पीएम आवास को पड़ोसी
रामदीन,हरिबख्श शिवपता,हरीश,रामलली व विजय देवी आदि बनने में रुकावट डाल रहे हैं।पीड़ित विधवा महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि विपक्षी घर छोड़कर भाग जाने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं औऱ कहते है कि अगर घर छोड़कर नही गई तो जान से हाथ धोना पड़ जायेगा।पीड़ित विधवा महिला प्रेमा देवी पत्नी स्वर्गीय सतगुरु ने पटरंगा थाने से लेकर जिले के उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर जांचकर कर न्याय की मांग की है।पीड़ित विधवा महिला ने बताया कि उसको अभी तक न्याय नहीं मिल सका है।महिला ने बताया दी गई शिकायत का उत्तर यही मिला कि थाना पटरंगा को जांच कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।पीड़ित महिला ने बताया एक दिन हल्का दरोगा व सिपाही मौके पर जा कर मौका देख के वापस लौट आए लेकिन अभी तक मेरे पीएम आवास बनाने को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की गई।इस सम्बंध में पटरंगा थाना प्रभारी रामकिशन राणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैंने अभी एक दिन पहले ही चार्ज लिया है।पीड़ित महिला को पूरे प्रकरण की जानकारी के लिए थाने पर बुलाया गया है।

