एक सप्ताह से लापता वृद्ध का नहीं लगा कोई सुराग गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ललुआ पुर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में  80 वर्षीय बुजुर्ग किसान भवानी प्रसाद यादव पुत्र ननकऊ  लापता हो गए हैं।पीड़ित के भतीजे अर्जुन यादव ने तलाश करने के बाद 1 जनवरी को रुदौली कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।लेकिन अब तक लापता बृद्ध का कोई सुराग नहीं लग सका।गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस वृद्ध की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गायब हुए बुजुर्ग के कोई संतान नहीं थी और कुछ माह पहले ही उनकी पत्नी की भी मौत हो चुकी थी और वह अपने हिस्से की जमीन अपने भतीजे को देना चाह रहे थे।स्थानीय लोग बुजुर्ग के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी से डर रहे है।हल्का एसआई लोकेंद्र सिंह ने बताया कि वृद्ध की तलाश जारी है।

Don`t copy text!