तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बहराइच 05 जनवरी। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह जनवरी के प्रथम मंगलवार को जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा डाॅ. जंग बहादुर यादव के साथ आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए प्राप्त 128 प्रार्थना पत्रों में 07 का मौके पर निस्तारण किया। जबकि शेष प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान भूमि पैमाईश से सम्बन्धित ज्यादा शिकायते प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उप जिलाधिकारी के स्तर से हदबरारी के जिन मामलों का उप जिलाधिकारी के स्तर से निर्णय हो चुका है उनकी पैमाईश के लिए अभियान संचालित करें। जिन ग्राम पंचायतों में खाद्यान्न वितरण को लेकर समस्या आ रही है वहाॅ पर आपूर्ति निरीक्षक अपनी देख-रेख में खाद्यान्न का वितरण करायें। श्री कुमार ने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षा प्रोटोकाल का पालन कराया जाय।

इसके अलावा तहसील पयागपुर में उप जिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान का अपर आयुक्त देवीपाटन मण्डल कमलेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया तथा उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ आये हुए फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की। यहाॅ पर प्राप्त हुए 40 प्रार्थना-पत्रों में 06 का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील सदर बहराइच में उप जिलाधिकारी सौरभ गंगवार आई.ए.एस. की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 68 प्रार्थना-पत्रों में 05, तहसील नानपारा में उप जिलाधिकारी सूरज पटेल आई.ए.एस. की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 67 प्रार्थना-पत्रों में 07, तहसील कैसरगंज में उप जिलाधिकारी महेश कुमार कैथल की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 155 प्रार्थना-पत्रों में 05 तथा तहसील महसी में उप जिलाधिकारी एस.एन. त्रिपाठी. की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए 47 प्रार्थना-पत्रों में 06 का निस्तारण मौके पर किया गया।

Don`t copy text!