एसडीएम फतेहपुर ने भाकियू कार्यकर्ताओ को जूस पिलाकर अनशन कराया समाप्त
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456
मसौली बाराबंकी। धान क्रय केन्द्रों पर हो रही धांधली को लेकर बीते तीन दिनों से मण्डी समिति सफदरगंज में चल रहे भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के अनशन में पहुँचे अपर जिलाधिकारी सन्दीप गुप्ता, विपणन अधिकारी सन्तोष द्विवेदी एव उपजिलाधिकारी फतेहपुर पंकज सिंह ने भाकियू कार्यकर्ताओ को जूस पिलाकर अनशन को खत्म कराया। संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा की अगुवाई में अपर जिलाधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। बताते चले कि मण्डी समिति सफदरगंज में तीन एजेंसियों के धान क्रय केन्द्र खोले गये जहाँ पर केन्द्र प्रभारी मनमानी तरीके से किसानों से उनकी उपज को खरीद रहे है। केन्द्र प्रभारियों की मनमानी का नतीजा यह है कि महीनों से किसान ट्रैक्टर ट्रॉली पर धान लाद कर केन्द्र पर तौल की बाट जोह रहे है वही सुविधा शुल्क लेकर विचैलियों के धान की तौल हो रही है। केन्द्र प्रभारियों की मनमानी को लेकर भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ता तीन दिनों से मण्डी में अनशन पर बैठे है। वुधवार को मण्डी समिति सफदरगंज पहुँचे अपर जिलाधिकारी सन्दीप गुप्ता, विपणन अधिकारी सन्तोष कुमार द्विवेदी, उपजिलाधकारी फतेहपुर पंकज सिंह ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देकर अनशन को खत्म कराया। संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने धान खरीद में एक दिन संगठन से सम्बंधित किसानों के धान खरीदने, केन्द्र प्रभारियों द्वारा की जा रही वसूली की जांच एव ग्राम सेठमऊ मजरे करौरा में प्रधानमंत्री आवास के आवंटन में पात्रों की जगह आपात्रो को आवास दिये जाने की जाँच, ग्राम मौथरी मजरे मीनापुर स्थित हनुमान मन्दिर पर विद्युतीकरण व फर्जी तरीके से महिलाओ के नाम मनरेगा योजना का पैसा निकालने की जाँच कराने तथा जिले की सभी गौशालाओ में की जा रही लूट घसोत की जाँच कराने की मांग की। इस मौके पर अयोध्या मण्डल अध्यक्ष मुराद अली, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, संगठन की महिला जिलाध्यक्ष अफसाना बानो, ननकऊ, सोनू, ब्रजकुमार, रविकुमार, अतुल कुमार सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

