दो शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की हुई नगदी व अवैध शस्त्र किये बरामद
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
मुजफ्फरनगर।थाना सिविल लाइन प्रभारी डी के त्यागी बहुत ही जुझारू महंती एवं कर्तव्य प्राण थानाप्रभारी माने जाते हैं यह जहां जहां पर भी रहें उन्होंने बहुत ही शानदार पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया तथा जनता एवं पुलिस में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं।
थानां सीवील लाईन में भी वह इसी प्रकार से कार्य करते हुए अपराधियों के खिलाफ अपराध उन्मूलन अभियान में छेड़े हुए हैं तथा अपराधियों को शिकस्त देते हुए पुलिस का इकबाल बुलंद करने में लगे हुए हैं।
इनकी टीम के जांबाज खिलाड़ी एस आई कपिल देव व हैड कॉस्टेबल अरविंद कुमार व कॉस्टेबल कृष्ण मावी ने अपनी पूरी योग्यता एवं मेहनत से उच्चाधिकारियों का दिल जीतने के साथ अपराधियों पर कहर बनकर टूट रहे हैं एवं अपनी कार्यकुशलता से सभी को प्रभावित कर रहें है।
आज भी थानाप्रभारी सिविल लाइन डी के त्यागी के नेतत्त्व में सिविल लाइन पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए 02 शातिर चोर आरोपियों को किया गिरफ्तार व चोरी हुई नगदी व अवैध शस्त्र बरामद आदि भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के अभियोग का खुलासा करते हुए 02 शातिर चोर अभियुक्तों को रेशू विहार तिराहे से गिरफ्तार किया गया है Iगिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता नूर मौहम्मद उर्फ़ काला उर्फ़ आशू पुत्र घसीटा निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर मुज़फ्फरनगर व दूसरे का नाम दिलनवाज उर्फ़ छोटा खां पुत्र जमशेद निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर मुज़फ्फरनगर I
बरामदगी1- 22 हज़ार रूपये नकद ( चोरी के अभियोग से संबधित )2 – 02 तमंचे मय 06 ज़िंदा कारतूस 315 बोर 3 – 02 जोड़ी पाजेब सफेद धातु ( चोरी के अभियोग से संबधित )4 – 01 अंगूठी पीली धातु ( चोरी के अभियोग से संबधित )5 – 01 चोरी की मोटर साईकिल पैशन UK 07 AB 9248
नोट;- अभियुक्तगण ने दौराने पूछताछ बताया कि उनके द्वारा बैग * दिनांक-04.01.2021 को रोडवेज बस अडडे से महिला से चोरी किया गया था, गिरफ्तार अभियुक्तों पर चोरी, अवैध शस्त्र आदि संगीन धाराओं के अभियोग पूर्व में दर्ज है, अभियुक्तगण ने थाना सिविल लाइन पर पंजीकृत अन्य चोरी की घटनाओं का भी जुर्म इकबाल किया गया है i

