छात्रों को बर्ड फ्लू के लक्षण एंव बचाव के प्रति किया जागरूक

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

मसौली बाराबंकी। पीपीएस कालेज ऑफ नर्सिंग में जीएनएम सेकंड ईयर के छात्र- छात्राओं द्वारा बर्ड फ्लू पर आयोजित सेमिनार में सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल की प्रधानाचार्य भारती मनकानी ने बर्ड फ्लू के लक्षण एव बचाव के बारे में जागरूक किया। सेमिनार में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए भारती मनकानी ने कहा कि एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस से होने वाली इस बीमारी से पक्षी ही नहीं, मनुष्य भी प्रभावित हो सकते हैं. बर्ड फ्लू संक्रामक बीमारी है और एच5एन1 वायरस के कारण श्वसन तंत्र पर इसका असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू भी सामान्य फ्लू की ही तरह होता है और यह बीमारी एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस की वजह से होती है. यह वायरस पक्षियों के अलावा इंसानों को भी शिकार बना सकता है. बर्ड फ्लू इंफेक्शन चिकन, टर्की, मोर और बत्तख जैसे पक्षियों में तेजी से फैलता है. पहले बर्ड फ्लू का मुख्य कारण पक्षियों को ही माना जाता है. लेकिन कई बार यह इंसान से इंसान को भी हो जाता है. एवियन इन्फ्लूएंजा के शिकार इंसान पर मौत का खतरा भी होता है। समन्वयक स्वाति कुमारी ने बर्ड फ्लू के लक्षण बताते हुए कहा सांस लेने में दिक्कत, हमेशा कफ बने रहना, सिर में दर्द, नाक बहना, गले में सूजन, मशल्स में दर्द, उल्टी जैसा महसूस होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना आदि है जिससे बचने के लिए खासकर मरे पक्षियों से दूर रहें. संक्रमण वाले एरिया में कोशिश करें कि न जाएं तथा मांस एव अंडा खाने से बचें। कालेज के प्रिंसिपल सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जीएनएम सेकेण्ड ईयर की छात्रा वन्दना, सौम्या, रूबी, नेहा चैधरी द्वारा मंचन किया गया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!