सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार को रौंदा दिया। हादसे में साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम निगोहां के निकट गुरुवार दोपहर करीब बारह बजे महमूदाबाद की तरफ से ईंट लादकर लखनऊ जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार को रौंदा दिया। हादसे में बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खंता का पुरवा निवासी पैरु रावत 45 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।मौजूद ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया।सूचना पहुंची पुलिस ने चालक को अपनी कस्टडी में ले लिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुर्सी थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि चालक व ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!