भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड रुदौली के ग्राम सभा सहनी के दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम रुदौली को शिकायती पत्र देकर नहर के जलभराव से फसलों को नष्ट होने से बचाने की मांग की है।
सहनी गांव निवासी पाटन दीन,त्रिभवन,राम केवल,राम अभिलाख,मालिक राम,सुरेश रावत,राकेश कुमार,गंगाप्रसाद व प्रदीप कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम रुदौली को शिकायती पत्र देकर कहा है कि ग्राम सिधौना के पास माइनर नहर के पानी को बन्द कर दिया गया है।जिससे उक्त नहर का पानी बहकर गांव के किसानों के खेतों की सैकड़ों बीघा फसल को बर्बाद कर देता है।शिकायत कर्ताओं ने बताया की उक्त नहर के जलभराव को रोकने के लिए हम सभी ग्रामीणों ने आसूमऊ चौराहे पर बने पुल में अवरोध कर मिट्टी डाल दिया गया ताकि इससे आगे जलभराव न हो और हम सभी किसानों की फसल बर्बाद न होने पाए।शिकायत कर्ताओं ने बताया कि इस पुल में पड़ी मिट्टी को विश्राम पुत्र कृपाल,गंगाराम पुत्र रघुनाथ व प्रवेश पुत्र विश्राम ने हटवा दिया है जिससे नहर में जलभराव होने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें पुनः बर्बाद होने की संभावना उत्पन्न हो गई है और इस नहर में पानी की अधिकता होने के कारण लगभग दो वर्षों से ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर उक्त नहर से हो रहे जलभराव की समस्या का शीघ्र निराकरण करने व पुनः जलभराव की समस्या से किसानों की सैकड़ों बीघा जलमग्न होकर बर्बाद हो रही फसलों को बचाने की मांग की है।एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आया है।निराकरण के लिये संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है।
Related Posts

