सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल,एक रेफर

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दो अलग अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।घायलों को आसपास के दुकानदारों द्वारा इलाज के लिए निजी वाहन से भेलसर रुदौली रोड पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।जहा पर एक घायल के पैरो में फैक्चर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया जबकि दो का इलाज चल रहा हैं।कोतवाली रुदौली क्षेत्र की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कूढ़ासादात गांव के निकट ग्राम सभा कछिया गांव से ट्रैकटर ट्राली पर लकड़ी लाद कर अपने घर ग्राम जेथरी जा रहे ट्रैकटर चालक संजय कुमार 25 वर्ष,छंगू लाल उम्र 55 वर्ष निवासी गण ग्राम जेथरी जैसे ही ग्राम कुढ़ासादात गाँव के पास पहुचे ही थे कि तभी रुदौली गुलचप्पा मार्ग से एक साईकिल सवार निकलकर अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया जिसे बचाने के चक्कर मे ट्रैकटर चालक ने तेज़ ब्रेक लगा दी।तेज़ ब्रेक से ट्रैकटर ट्राली अनयांत्रित होकर डिवाइडर को क्रासकर दूसरी साइड चली गई जिसमे ट्रैकटर पर बैठे छः लोग नाले में जा गिरे।जिसमे संजय कुमार व छंगू लाल घायल हो गये।बाक़ी लोग बाल बाल बच गये।भेलसर चौकी प्रभारी संतोष उपाध्याय ने दूसरी घटना की सूचना मिलते ही तत्काल अपने हमराहियों के साथ पहुंचकर गुलचप्पा मजरे सरायपीर निवासी राम चन्द्र 62 वर्ष जो अपनी बाइक से अपने घर से भेलसर चौराहा पर स्थित खाद की दुकान से सामान लेने आये थे जो सामान लेकर अपने घर वापस जा रहे थे कि तभी सरायपीर की तरफ से भेलसर की ओर आ रहे तेज़ रफ़्तार अज्ञात बुलेट चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमे राम चन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गये।जिन्हें इलाज के लिये एक अस्पताल में भर्ती कराया जहा पर इलाज के दौरान चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

Don`t copy text!