प्रेसवार्ता कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर बोला हमला प्रेसवार्ता के दौरान उपस्थित मीडियाकर्मियों को किया सम्मानित
एटा। शुक्रवार को समाजवादी व्यापार सभा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने जीटी रोड स्थित समाजवादी कार्यालय पर बैठककर अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों को शाॅल और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक का संचालन समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने किया इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में जिले के पत्रकारों का उत्पीड़न हो रहा है उनको अपमानित किया जा रहा है समाजवादियों ने हमेशा पत्रकारों का सम्मान किया लेकिन तीन चार वर्षों में सत्तापक्ष के नेताओं की जातिवादी मानसिकता के चलते आज पत्रकार खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं।

