बाराबंकी। बड्डूपुर थाना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता अपने नाम करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा तथा जिंदा कारतूस बरामद हुई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है, जिस पर थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने सूचना को विकसित करते हुए आरोपी राजेन्द्र पुत्र राम अवध निवासी टपरा मजरे मान्डू बेहड़, रेउसा, सीतापुर को बाबाकुटी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया , जिसके बाद तलाशी ली तो अवैध तमंचा तथा जिंदा कारतूस बरामद किए, जिसके ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही कर दी है, तो वही हमारे संवाददाता श्रवण चैहान से गजेंद्र प्रताप सिंह थाना प्रभारी ने बातचीत करते हुए बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही कर दी है और ऐसे ही कार्यवाही होती रहेगी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

