जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया एक दर्जन से अधिक सड़कों व सीसी मार्गों का लोकार्पण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शनिवार को हैदरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में एक दर्जन से ऊपर डामरीकृत सड़कों व सीसी खड़ंजा सम्पर्क मार्गों का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर बोलते हुए अशोक सिंह ने बताया कि सपा सरकार में विकास की गंगा बहाई गई थी लेकिन वर्तमान सरकार सिर्फ विकास का ढिंढोरा पीट रही है। भाजपा सरकार में गरीब, किसान, मजदूर सहित लगभग सभी लोग परेशान हैं। तथा इस सरकार में सिर्फ पूंजीपतियों की सुनवाई होती है। इसलिए हम सबको एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को अपनाना होगा जिससे हम सबका सर्वागीण विकास हो सके। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह 16 सड़कें ग्रामीणों के सुगम आवागमन के लिए सौंप दी गई हैं तथा इससे हमारे क्षेत्र के हर एक व्यक्ति को सड़कों की दुर्दशा से राहत मिलेगी। तथा अब तक जो सैकड़ों गांवों के हजारों लोगों को सकरे कच्चे कीचड़ युक्त रास्तों से आना-जाना पड़ता था, अब उन्हें पक्की डामरीकृत सड़कें मिल जाने से कच्चे मार्गों के आवागमन से निजात मिल जाएगी। अब ग्रामीण इन सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आएंगे। साथ ही कम समय में उनका सफर तय हो जाएगा जिससे उनके ईंधन, डीजल-पेट्रोल, आदि के अनावश्यक खर्चों की बचत होगी।इस अवसर पर आगे बोलते हुए अशोक सिंह ने कहा है कि हैदरगढ़ क्षेत्र में सबसे ज्यादा सड़कें मेरे द्वारा बनवाई गई हैं। तथा क्षेत्र में सर्वाधिक सड़के बन जाने से पूरे क्षेत्र के लोगों का हर तरह से विकास होगा। अब इन सभी सड़कों पर हजारों ग्रामीण बड़ी ही सुगमता के साथ आवागमन कर सकेगें और बिना विलम्ब अपने-अपने कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। नवीन पक्की सड़कों का उपहार पाकर समस्त ग्रामीणों ने खुश होकर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का गर्म जोशी के साथ माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई बांटी। बताते चलें कि हैदरगढ़ स्तिथ ग्राम सभा सराय गोपी में डामर रोड से टावर से लेकर पूरे गजराज सिंह तक डामरीकरण सड़क लंबाई 210 मीटर कुल लागत 7.97, ग्रामसभा रेहुरा में बड़ी विगनिहा से लेकर छोटी विगनिहा तक खड़ंजा 575 मीटर लंबा लागत 9.99, सराय गोपी मार्ग नहर की पटरी होते हुए अलीपुर इन्हौना शुकुल बाजार रोड तक खड़ंजा 1 किलोमीटर लागत 17.95, ग्राम पंचायत चैबीसी हैदरगढ़ में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे से गांव की मस्जिद तक डामरीकरण सड़क लंबाई 430 मीटर कुल लागत 16.91, चक चैबीसी नहर पटरी से चक चैबीसी गांव तक खड़ंजा 1.700 मीटर कुल लागत 31.37, ग्राम पिचुरी से रूद्र मिश्र का पुरवा तक डामरीकरण सड़क 4.25 मीटर लागत 18.88, पूरे बरवन टिकरहुआ में खड़ंजा से बाबू के घर के सामने मस्जिद तक इंटर लॉकिंग 225 मीटर लंबी लागत 8.00, पूरे बरवन टिकहुआ के ग्राम गढ़ी बूढ़ी मेर डामर रोड से लेकर शिवदत्त पुरवा वाया नहर पटरी होते हुए बूढ़ी मेर खड़ंजा 1.500 मीटर लंबा कुल लागत 26.48, ग्राम पंचायत टिकरहुआ के ग्राम पुरे बगैचा में डामर रोड से गांव तक खड़ंजा 355 मीटर लंबा कुल लागत 603, टिकरहुआ मार्ग से शिवदत्त का पुरवा तक खड़ंजा निर्माण 150 मीटर कुल लागत 2.45, पांडे का पुरवा टिकरहुआ मार्ग पर इंसान अली चैराहा से लेकर नहर पुल होते हुए निर्माणाधीन खड़ंजा तक खड़ंजा 580 मीटर लागत 12.18, पूरे माधव पुल से गढ़ी तक खड़ंजा वाया नहर पटरी 1.250 मीटर लंबाई कुल लागत 25.00, बगैचा मुख्य मार्ग से गांव तक सीसी सड़क निर्माण 200 मीटरलंबाई कुल लागत 8.00, ग्राम पंचायत टिकरहुआ से दुर जन का पुरवा से गढ़ी तक खड़ंजा मार्ग 815 मीटरलम्बा कुल लागत 14.93 कुल 7.63 मीटर कुल लागत 170.23 का लोकार्पण किया है। इस मौके पर मुख्य रूप से सपा नेता राजू सिंह, अय्यूब कुरैशी सभासद, मोहम्मद लतीफ, मोहम्मद वसीम, हनुमान दुवेदी प्रधान, रामकुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह, पिंकू भैया, मरूई, आदि लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

