बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में चोरी लुटेरों तथा अवैध तस्करी करने वाले अपराधियों के ऊपर सख्त नजर रखते हुए अभियान चलाएं और उनके ऊपर शिकंजा कसते हुए कार्यवाही करें जिस पर कोठी थाना प्रभारी रितेश कुमार पांडे ने एक तस्कर को 70 ग्राम अवैध मार्फिन के साथ गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठी थाना प्रभारी को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति मार्फिन लेकर जा रहा है इस सूचना को कोठी थाना प्रभारी ने और ज्यादा विकसित करते हुए आरोपी लालाराम पुत्र खुन्नू निवासी सराय सिकन्दर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को भानमऊ से गिरफ्तार कर लिया। जिसके ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही कर दी हैं तो वहीं कोठी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके ऊपर कार्यवाही करते हुए कार्यवाही और तेज कर दी गई है।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी 6394208752

