हैदरगढ़, बाराबंकी। आवारा पशुओं द्वारा फसल को चट कर जाने से आजिज ग्रामीणों ने बल्लिया बांधकर स्कूल को गौ आश्रय स्थल बना डाला। उल्लेखनीय है कि किसान आवारा पशुओं से आजिज हो गए हैं और उनको सरकार के आश्रय स्थलो पर भरोसा नहीं रह गया है। सैकड़ों शिकायतों के बाद भी आवारा पशुओ पर रोकथाम न लगाने के बाद किसानों द्वारा आवारा पशुओ को स्कूल की चारदीवारी में बंद करके निजात पाने का रास्ता निकाला गया हैं। ग्राम पंचायत बेहटा के किसानों ने आजिज होकर स्कूल परिसर के पीछे वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए बल्लिया बांधकर के सैकड़ों की संख्या में आवारा पशुओं को बांध दिया है जिससे कि किसानों को फसल नुक्सान से निजात मिल सके और उनकी फसल बर्बाद होने से बच सकें। किसानों द्वारा स्वयं के चंदे से आवारा पशुओं को चारे पानी की व्यवस्था की जाती है।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

