भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड मवई के न्याय पंचायत सैमसी में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी आदिनाथ मिश्रा ने की।बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गांव गांव में संगठन को मजबूत बनाने के लिये संगठन सृजन अभियान चला रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने देश के विकास के लिये अभूतपूर्व योगदान किया है।बाकी दलों ने सिर्फ जनता को छला है।कांग्रेस हमेशा आम जनमानस की सुविधा के प्रति संवेदनशील रही है।उन्होंने कहा कि आज किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही है जबकि कांग्रेस की सरकार में किसानों के उन्नति के लिये योजनाएं बनाई गईं।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से गांव गांव जाकर लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की अपील की।इस अवसर पर प्रताप बहादुर सिंह,बब्बन सिंह,रमा नाथ पाण्डेय ,राजेन्द्र तिवारी,चंदशेखर पाण्डेय,वीरबहादुर पाण्डेय,मनीष सिंह,अशोक कुमार,राम धीरज,विवेक पाण्डेय,राम कृपाल आदि लोग उपस्थित थे।
Related Posts

