संतकबीरनगर-एएसपी संतोष कुमार सिंह ने लिया पद का चार्ज

संतकबीरनगर। शासन से स्थानान्तरित अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को जनपद में पहुॅचकर अपने पद का चार्ज लिया है। श्री सिंह पुलिस अधीक्षक से भेंट कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुॅचकर अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों से भेंट कर परिचय प्राप्त किया। श्री सिंह मीडिया से संक्षिप्त वार्ता करते हुए बताया कि वें 2001 बैंच के पीपीएस अधिकारी है। मूलतः जनपद चन्दौली के निवासी है। बतौर सर्किल अफसर के रूप में गाजीपुर, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, झाॅसी में सेवा दिये। पदोन्नति प्राप्त कर पावर कारपोरेशन, पुलिस महानिदेशालय कार्यालय पीएसी 39 बटालियन मिर्जापुर रहे। इससे पूर्व हमीरपुर में ढाई वर्ष तक अपर पुलिस अधीक्षक पद पर सेवा प्रदान किये। अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में दूसरी तैनाती जनपद संतकबीरनगर के लिए हुआ है।

Don`t copy text!