अधिवक्ता को देख लेने की धमकी देने पर अधिवक्ताओ में आक्रोश क्षेत्राधिकारी से मिलकर अधिवक्ताओ ने की कार्यवाही की मांग
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व रियाज़ अंसारी की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)बैनामे में स्टाम्प कमी की शिकायत करने पर तहसील रूदौली के एक अधिवक्ता को देख लेने की धमकी देने पर आक्रोशित अधिवक्ताओ ने क्षेत्राधिकारी से मिलकर कार्यवाही की मांग की है।
तहसील रुदौली के अधिवक्ता रमेश सिंह ने ज़िलाधिकारी से स्टाम्प चोरी के एक मामले की शिकायत कर लिखा कि ग्राम भवानीपुर परगना मवई तहसील रुदौली जिला अयोध्या की गाटा संख्या 1180 के अंतर्गत प्लाट/मकान 480 वर्ग फ़ीट का बैनामा विगत वर्ष माह जुलाई 2018 में राजकुमार पुत्र रामसमुझ निवासी ग्राम बाबा बाजार मजरे भवानीपुर ने अपनी पत्नी क्रांति देवी के नाम खरीदा था।जिसमें स्टांप की चोरी करने के लिए वास्तविक तथ्यों को छुपाया गया।अधिवक्ता का आरोप है कि लगभग 850000 रुपये की मलियत पर स्टाम्प की चोरी की गई है।श्री रमेश सिंह एडवोकेट ने जिलाधिकारी अयोध्या से मामले की जांच कराके कार्रवाई की मांग की गई थी।जिलाधिकारी अयोध्या द्वारा इसकी जांच उपनिबंधक रुदौली को सौपी थी।श्री ने आरोप लगाया कि बीते 4 जनवरी को प्रकरण का स्थलीय निरीक्षण करने हेतु उपनिबंधक रुदौली तहसील रुदौली व अधिवक्ता अखंड सिंह के साथ पहुचे तो वहां पर पहले से मौजूद बैनामेदार के पति राजकुमार पुत्र रामसमुझ ने जांच में बाधा उत्पन्न कर एडवोकेट अखंड सिंह व उपनिबंधक रुदौली के सामने ही धमकी दी कि यह जांच रमेश एडवोकेट द्वारा करवाई गई है समय आने पर उनको मैं देख लूंगा।तहसील के अधिवक्ताओं को जब अधिवक्ता रमेश सिंह को धमकी देने की जानकारी हुई तो एसडीएम विपिन कुमारसिंह से मिलकर कर कार्यवाही की मांग की।कार्यवाही न होने पर बुधवार को अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी से मिलकरआरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।क्षेत्राधिकारी डॉ0 धर्मेंद्र यादव ने बताया कि थानाध्यक्ष मवई को रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद द्वेदी,महामंत्री वेद तिवारी,कुलभूषण यादव,कृष्ण मगन सिंह,साहेब सरन वर्मा,गोरखनाथ तिवारी,अब्दुल हई खान,गया शंकर कश्यप,अली हैदर,रामभोला तिवारी,अयाज़ अहमद,संतोष कुमार श्रीवास्तव,मो0 फहीम खान,रमेश सिंह,अजय यादव,संतोष कुमार पाण्डेय,बालेन्द्र सिंह,इम्तियाज अहमद,शकील अहमद,सालिकराम यादव,गोविंद प्रताप सिंह,चन्द्रभान सिंह,अमरेन्द्र मिश्रा,अजय कुमार,चंद्रेश पाण्डेय सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

