सादुल्लानगर पुलिस ने बिछड़े मासूम को परिवार से मिलाया
सादुल्लानगर बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर हेमंत कुटियाल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत 4 वर्षीय बालक को तलाश कर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द किया।आज दिनांक 13 जनवरी 2021 को समय करीब 12:00 बजे रुखसाना पत्नी अशफाक निवासी ग्राम दतलूपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा सूचना दिया गया कि खरीदारी करने सादुल्लानगर आई थी इसी दौरान उनका 4 वर्षीय बच्चा एहतेशाम सादुल्लानगर बाजार में कहीं खो गया है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक सादुल्लानगर द्वारा पुलिस टीम भेजकर खोजबीन कराई गई जिसके पश्चात बच्चे को उप निरीक्षक श्याम निवास राय, आरक्षी लक्ष्मीकांत, महिला आरक्षी पूजा यादव द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया।
बच्चे को उसकी मां रुखसाना को सुपुर्द कर दिया गया।जिससे परिवार वालों ने पुलिस की इस सहायता व सहयोग का धन्यवाद दिया।

