बाराबंकी। नवागत तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक जमुना प्रसाद की जनपद में आमद होते ही अपराधियों में खलबली मच गयी है। पुलिस अधीक्षक के सख्त तेवर को देखते हुए जनपद के समस्त थानों की पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही का अभियान छेड़ दिया है। वहीं नगर कोतवाली पुलिस गश्ती के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पूछतांछ के लिये रोका। उनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से 100 ग्राम नाजायज मारफीन बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह के अनुसार, बीती रात नगर के ग्राम असेनी मोड़ पर पुलिस टीम गश्त कर रही थी कि तभी दो व्यक्ति सूरज पुत्र देवेन्द्र व रवि पुत्र शत्रोहन निवासीगण जनपद आगरा के रहने वाले हैं पुलिस ने इन लोगों से जब सख्ती से पूछतांछ की तो हड़बड़ा गये पुलिस को जब शक हुआ तो इन लोगों की तलाशी ली। इनके पास से 100 ग्राम मारफीन बरामद की। पुलिस ने इन दोनो अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
Related Posts

