चक मार्ग पर दबंगो का कब्जा पुजारी धरने पर बैठे

त्रिलोकपुर बाराबंकी। दंबगो की दंबगई के आगे प्रशासन फैल होता नजर आ रहा है। वही कस्बे मे मंदिर के चक मार्ग पर कब्जा की शिकायत पर सुनवाई न होने से आहत पुजारी भूख हड़ताल पर बैठ गये है। लेकिन प्रशासन ने पुजारी की सुध नहीं ली। मामला थाना जाहाँगीराबाद के निगरी गांव का है। ग्राम गुलरिहा निवासी शिकायतकर्ता पुजारी कृष्ण कुमार दुबे के मुताबिक निगारी में भुवेरा बाबा झलहरीदास बाबा का पूजा स्थल है 2012 से शिव मंदिर स्थित है। उसी जगह जनसहयोग से हनुमान मंदिर निर्माणाधीन है के सामने चक मार्ग जो कि सरकारी अभिलेखों में दर्ज है पर पुलिस विभाग में दारोगा पद पर तैनात निगरी निवासी जगतराम मौर्य सर्वजीत परसुराम सौरभ अफरोज अवैध कब्जा कर लिया। जिसका विरोध करने पर 28, नवम्बर 020 को भतीजे आशुतोष दिवेदी से मंदिर की चाभी चीन कर वहां रखा सामान उठा ले गए। इस मामले की कई तहरीर दी गई पर मुकामी पुलिस ने ध्यान नही दिया। दबंगो ने इस मामले को लेकर मारा पीटा। पुजारी के मुताबिक थाने मदद के लिए गया था यहाँ उससे मंदिर न जाने की नसीहत देकर थाने से भगा दिया गया। पीड़ित का कहना है कि जब तक मामला हल नही होगा वह भूख हड़ताड़ पर बैठेगा।

 

 

Don`t copy text!