कोठी थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरियों से दहशत
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी 6394208752
कोठी बाराबंकी। थाना क्षेत्र में 1 सप्ताह के भीतर कई बड़ी चोरियों को अज्ञात चोर अंजाम देकर फरार हो गए पुलिस बूथ मदारपुर बहादुर सिंह तिराहे पर सिपाहियों की उपस्थिति में पुलिस बूथ से मात्र 20 मीटर की दूरी पर किराने की दुकान का ताला तोड़कर नगदी सहित कई लाख की खाद्य सामग्री अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए पीड़ित ने कोठी थाने में शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों की सक्रियता के चलते कोठी पुलिस निष्क्रिय देखी जा रही है हाल ही में 4 दिन पूर्व कोठी थाना क्षेत्र के सेमरावा में मेंथा व्यापारी की शटर तोड़कर चार कल्पा यानी 2 कुंतल तेल अज्ञात चोर ले जाने में सफल रहे जिसकी शिकायत पीड़ित ने कोठी थाने में की थी परंतु कोठी थाने में तैनात पुराने सिपाहियों व चोरों की सांठगांठ के चलते खुलासा करने में नाकाम कोठी पुलिस को देख कर आज फिर थाने से 1 किलोमीटर की दूरी पर मदारपुर बहादुर सिंह तिराहे पर बने पुलिस बूथ से मात्र 30 मीटर की दूरी पर अज्ञात चोरों ने एक किराना व्यापारी की मैन दुकान के तीन ताले तोड़कर दुकान में रखी खाद्य सामग्री में 15 पीपा रिफाइंड तेल ,एक बोरा राजश्री, कई दाले, बादाम, काजू, जीरा, डली सहित पड़ोस की दुकान में रखी जिंक व कीटनाशक दवा सहित 15 गत्ता बिस्किट सहित लगभग 6000 नगदी लेकर फरार हो गई तो वहीं पर क्षेत्र में इन ताबड़तोड़ चोरियों के चलते ग्रामीणों में दहशत सी फैल गई है कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरीके से क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरियां होती जा रही है ऐसे में आम आदमी का जीना दुर्लभ हो गया है वहीं पर कुछ ग्रामीणों द्वारा दबी जुबान बात करके यह भी कह रहे हैं पुराने सिपाहियों की मिलीभगत का नतीजा तो नहीं कड़क ठंड का फायदा उठाकर अज्ञात चोर मेन दुकानों पर ताले व शटर तोड़कर सामान ले जाने में सक्रिय रहते हैं तो रात में पुलिस गश्त की पुलिसिया निगरानी का सिर्फ कागजों पर ही खेल चलता रहता है और हम किसान गरीबों की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है फिलहाल के लिए पीड़ित कांशीराम पुत्र दयाराम वर्मा निवासी मदारपुर बहादुर सिंह ने कोठी थाने में शिकायत पत्र देकर हुई चोरी का खुलासा करने के लिए कार्यवाही की मांग की हैं।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी 6394208752

