थाना सा0नगर– 217 बोटा चोरी की लकड़ी लदी ट्रक व पिकअप के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर हेमन्त कुटियाल के निर्देशन में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अऱविन्द मिश्र के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला राधा रमण सिंह के नेतृत्व में थाना सा0नगर, बलरामपुर पुलिस द्वारा 217 बोटा चोरी की लकड़ी के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । दिनांक 15 जनवरी 2021 को प्रभारी निरीक्षक सा0नगर श्री रामदवन मौर्य मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चपरतलवा चौराहे के पास से 01 ट्रक UP 42 AT 3725 व 01 पिकप UP 42 AT 9556 पर लदे चोरी के 204 बोटा सागौन तथा 13 बोटा शीशम की लकड़ी के साथ 04 अभियुक्तों 1-अजय सिंह 2-रणजीत 3-ओमप्रकाश 4-तौकीर अली को गिरफ्तार किया गया ।

लकड़ी के संबंध में अधिकार पत्र मांगा गया तो नही दिखा सके । पूछताछ में बताये कि हम लोग साथ रहकर वाहन के साथ पेड़ काटने की मशीन लेकर चलते है । किसानों से कुछ पेड़ खरीद कर इकट्ठा करते है तथा जंगल व सार्वजनिक जमीन पर लगे पेड़ों को भी चोरी से काट लेते है । जिसको खरीदी हुई लकड़ी के बोटों में छिपाकर वाहन से गोण्डा तथा लखनऊ भेजते है । अभियुक्तों के विरूद्ध धारा-379/411 भादवि व 4/10 वन संरक्षण अधि0 व 3/28 टीपी एक्ट का अभियोगं पंजीकृत कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- अजय सिंह पुत्र शिवकुमार (40) नि0 भिटौरा थाना मनकापुर जनपद-गोण्डा ।
2-रणजीत पुत्र गयालाय (24)नि0 चिरैया थाना मनकापुर जनपद-गोण्डा ।
3-ओमप्रकाश पुत्र चेतराम (40) नि0 पठानपुरवा थाना मनकापुर जनपद-गोण्डा ।
4-तौकिर अली पुत्र शेखावत (48) नि0 इटई अब्दुल्ला थाना सा0नगर बलरामपुर ।

 

Don`t copy text!