गड्ढायुक्त सड़के दे रही मौत को दावत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
निन्दूरा, बाराबंकी। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का प्रदेश को गड्ढामुक्त बनाने के लिये मुहिम चलायी थी। जिसके बाद प्रदेश के कई शहरो को गडढामुक्त किया गया। लेकिन जनपद बाराबंकी के अधिकारी योगी आदित्यनाथ की गड्ढामुक्त अभियान को ताक पर रखते हुए कोई भी विकास कार्य नही किया गया। वहीं तहसील फतेहपुर क्षेत्र के घुंघटेर के ग्राम सरैंया तालाब के पास जानलेवा गड्ढा सड़क पर सुरक्षित सड़क के दावे की हकीकत बयां कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि इस क्षेत्र की कई सड़के ऐसी हैं जो आयेदिन हादसे होते रहते हैं। सड़को पर बड़े बड़े गड्ढेनुमा जानलेवा साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा सड़को को बनाने के लिये जनपद के उच्चाधिकारियों से मांग की थी। लेकिन उनकी यह मांग धरी की धरी रह गयी। घने कोहरे के चलते गडढे नही दिखते और दुघर्टनाएं होती रहती हैं।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

