विकास करने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार आने वाली है: गौरव रावत इण्टरलाकिंग रोड का जैदपुर विधायक ने किया उद्घाटन

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

मसौली बाराबंकी। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश के नौजवानों का रोजगार छिना है उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है विकास के मामले में शून्य सरकार जाने वाली है और विकास करने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार आने वाली है। उक्त विचार विकास खण्ड मसौली क अन्तर्गत ग्राम बाॅसा में अपनी पूर्वाचल विकास निधि द्वारा निर्मित इण्टरलाकिंग रोड का उद्घाटन करने के पश्चात विधायक गौरव कुमार रावत ने उपस्थित ग्रामवासियों मेें व्यक्त किये। गौरव रावत ने आगे कहा की समाजवादी पार्टी की ताकत बढ़ रही है समाजवादी पार्टी डा. अम्बेडकर और डा. लोहिया की विचार धारा पर चल रही है सजाजवादी पार्टी समाजवादी व्यवस्था का राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है समाजवादी पार्टी का मुकाबला भाजपा नहीं कर सकती है भाजपा समाज को बाटने का काम कर रही ह सामजवादी पार्टी गैर बराबरी, भेदभाव, और नफरत, को समाप्त करने की लडाई लड रही है समाजवादी पार्टी किसानों द्वारा चलाए जा रहे अन्दोलन के साथ है तीनो काले कानून वापस होने चाहिए। किसान को बाजार के भरोसे नहीं छोडा जा सकता है देश में भूख, बेकारी, कुपोषण, सबसे ज्यादा है महंगाई चरम सीमा पर है स्वारूप सेवाए बर्बादी की हालात में है और शिक्षा व्यवस्था चैपट है। ब्लाक अध्यक्ष पिंकू सैनी के संचालन व हाजी वाहिद अली की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर उवेद शानू, कामता प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, गुलाम मुस्तफा, अखिलेश यादव, बलराम यादव, मो. रिजवान संजय, नासिर अली, बाबू अंसारी समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!