किसान खेत में लगा रहा था पानी,पड़ोस में बैठा बाघ कर रहा था आराम
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330
पीलीभीत : पूरनपुर क्षेत्र में इन दिनों बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है , जिसके चलते ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है बाघ लगातार खेतों का नजारा कर रहा है ।दरअसल मामला पूरनपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर मकरंदपुर का है , जहां गुरमेल सिंह के गन्ने के खेत में बाघ जा पहुंचा गन्ने के खेत में बाघ देखे जाने से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है ।
तस्बीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह बाघ गन्ने के खेत में बैठा आराम फरमा रहा है ।

Related Posts
बताया जा रहा है कि किसान जब्बार अपने खेतों में पानी लगा रहा था और पड़ोस में ही एक दूसरे किसान का गन्ने का खेत था जिसमें जंगल का राजा आराम कर रहा था कि अचानक जब्बार की नजर बाघ पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए , जब्बार आनन फानन में दौड़ता हुआ गांव में पहुंचा और ग्रामीणों को सूचना दी।
इस दौरान ग्राम प्रधान सहित कई ग्रामीण बाघ को देखने के लिए दौड़ पड़े और वन विभाग को सूचना दी, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बाघ को पकड़ने के प्रयास में जुट गए ।
फिलहाल बाघ की चहलकदमी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है ।

