दरिन्दो के दिल सेे पुलिस का डर खत्म.पी0एल0 पुनिया

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

बाराबंकी 18 जनवरी -जनपद के कोठी थाना क्षेत्र की लापता युवती की थाना जैदपुर के बीबीपुर गांव मे बहशी दरिन्दो ने दलित युवती की सम्भवता व्यभिचार करके निर्मम हत्या कर दी। इस जघन्य दरिन्दगी तथा हत्या की घटना ने साबित कर दिया है कि दरिन्दो के दिल सेे पुलिस का डर खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नही है, कानून का राज खत्म हो गया है। भाजपा की सरकार में दलित समाज की बेटियां सुरक्षित नही है।
जिला प्रशासन घटना की गम्भीरता को समझे तथा तत्काल दोषियो को खोज कर बहशी दरिन्दो को ऐसी सख्त सजा दिलाये की कोई भी बहशी दरिन्दा दरिन्दगी की हिम्मत न कर सके साथ ही सरकार मृृतक युवती के परिजनो को 50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करे।
उक्त आशय की मांग अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर मृृतक युवती के परिजनो से भेट कर सांत्वना देने के पश्चात् की तदोपरान्त तनुज पुनिया कांग्रेस परिवार के सदस्यो के साथ मृृतक युवती के कोठी थाना क्षेत्र स्थित गांव कौरहापुरवा पहुंचकर उसके के अन्तिम संस्कार में शामिल हुये।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

Don`t copy text!