सरकारी धान क्रय केन्द्र भ्रष्टाचार की भेट चढ गये.तनुज पुनिया

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

बाराबंकी 18 जनवरी -जनपद के समस्त सरकारी धान क्रय केन्द्र भ्रष्टाचार की भेट चढ गये है किसान अपना धान लेकर खुले आसमान के नीचे समर्थन मूल्य पर बेचने की राह में रात गुजार रहा है। केन्द्र प्रभारियो के द्वारा जारी टोकन पर खरीद नही हो रही है उन्हे वापस लौटाया जा रहा है प्रतिदिन दो पंखो पर 200 से 400 कुन्तल की वास्तविक खरीद की जा रही है। शेष धान राइस मिल मालिको से खरीद कर लक्ष्य पूरा किया जा रहा है। लघु एवं सीमान्त कृृषक की धान के खरीद का दिन मंगलवार तथा शुक्रवार को बडे किसानो की धान खरीद की जा रही है। उक्त दिनो में 50 कुन्तल से अधिक धान बेचने वालो की जांच कर जिला प्रशासन दोषियो के ऊपर कार्यवाही सुनिश्चित करे।

उक्त मांग उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के कार्यकारी अध्यक्ष तनुज पुनिया तथा विकास खण्ड बंकी के कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश वर्मा की अगुवाई में समर्थन मूल्य पर धान खरीद योजना की जांच कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को 5 सूत्रीय ज्ञापन प्रषित करके कांग्रेसजनो ने की।जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में कांग्रेसजनो ने धान क्रय केन्द्रो का भ्रष्टाचार उजागर करते हुये लिखा है कि दिनांक 6 जनवरी 2021 के बाद नवीन मंडी बाराबंकी में चल रहे धान क्रय केन्द्र पर दो पंखो पर अधिकतम 600 कुन्तल खरीद के स्थान पर एक कुन्तल की खरीद किसके आदेश पर की जा रही है। मंगलवार तथा शुक्रवार का दिन छोटे किसानो की खरीद के लिये आरक्षित है परन्तु केन्द्र प्रभारियो द्वारा सुविधा शुल्क लेकर बडे किसानो के धान की खरीद की जा रही है। धान क्रय नीति का उलंघन करते हुये नवीन मंडी स्थित धान क्रय केन्द्र पर किसानो का धान बिना किसी उचित कारण के रिजेक्ट किया जा रहा है और किसानो को क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के समक्ष अपील का समय दिये बिना मण्डी से किसानो को भगाया जा रहा है तथा एफ0आई0आर0 की धमकी दी जा रही है तथा किसानो की समस्याओ का निस्तारण नही किया जा रहा है जो जांच का विषय है।

जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर जांच की मांग करने वालो में मुख्यरूप से नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, रामहरख रावत, सोनम वैश्य, रामू यादव, प्रदीप मौर्या, वीरेन्द्र यादव, रामचन्दर वर्मा, माता प्रसाद मिश्रा, टीपू सुल्तान, मो0 वैश, पवन यादव, प्रदीप यादव आदि कांग्रेसजन थे।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

Don`t copy text!