अबुल कय्यूम अंसारी की पुण्यतिथि मनाई गई

मामुन अंसारी संवाददाता एसएम न्यूज24टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पसमांदा समाज के आदर्श व आंदोलन के बानी अबुल कय्यूम अंसारी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर खिराजे तहसीन पेश की गयी। कार्यक्रम मे उपस्थित पदाधिकारियों को अबुल कय्यूम अंसारी के इतिहास ओर देश की आजादी से लेकर आजादी के बाद तक उनके द्वारा देश के लिए किये गये तमाम कामों के बारे मे अवगत कराया, ओर देश की सभी कौमो से मुत्तहिद होकर मुल्क के अच्छे भविष्य को बनाने ओर संवारने की अपील की। ओर जनपद के ब्लाक व नगर स्तर तक मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर पदभार सौंपा। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रवक्ता हस्सान वासिफ, उपाध्यक्ष अबदाल अहमद, मुईनुददीन अंसारी, फरजाना खान, डा अलीम, अकरम भारतीय, अब्दुल मतीन, अब्दुल सलाम, मोहम्मद खालिक, अल्तमश कुरैसी, नूरूल हसन, चैधरी शेर मोहम्मद, रहमान खान, बाबू राईन, रहमान अली एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी संवाददाता एसएम न्यूज24टाइम्स बाराबंकी

 

 

Don`t copy text!