बाराबंकी। मंगलवार को विकास खंड देवा की ग्रामसभा बबुरी गाव में सदर विधायक सुरेश यादव के द्वारा अपने निजी पैसे से निशुल्क आंखो की जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्धघाटन मुख्य अतिथि विनोद यादव ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश की जनविरोधी नीतियों से आमजनमनास पूरी तरह से परेशान है पूरे प्रदेश में विकास का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है झूठ की बुनियाद पर जुमलेबाजी व फरेब करके सत्तासीन हुई बीजेपी सरकार ने आम जन को सिर्फ छलने का ही कार्य किया है इस सरकार में व्यापारी,नौजवान,किसान मजदूर महिलाए सभी त्रस्त है। इस शिविर में 600 लोगो की आंखो की जांच की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से रमेश यादव, विनय कुमार यादव, अशोक यादव, हिमांशु वर्मा आदि मौजूद रहे।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

