मोदी का सपना गाँव को मजबूती देना है: राधा मोहन सिंह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रोड मैप तैयार

मामुन अंसारी संवाददाता एसएम न्यूज24टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। जिले की चुनावी गणित समझने एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कार्यालय पर एक अहम बैठक आयोजित की गई जिसमें चुनाव का रोड मैप तैयार किया गया। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि भाजपा कभी भी जाति, वर्ग और क्षेत्रवाद के आधार चुनाव नही लड़ती। सबका साथ और सबका विश्वास भाजपा की चुनावी रणनीति का मुख्य हिस्सा है।उन्होने कहा कि मोदी का सपना गाँव को मजबूती देना है जिसके लिए मोदी के समर्थकों का पंचायत चुनाव जीतना बेहद जरूरी है तभी केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लागू की गई योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है वे कार्यकर्ता पंचायत चुनाव नही लड़ सकते हैं।ब्लॉक संयोजको को उन्होने समन्वय स्थापित करके स्थानीय समीकरण एवं प्रत्याशी चयन में बेहद सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होने मोदी और योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुँचाने की बात कार्यकर्ताओं से कही।इसके पूर्व दीप प्रज्ज्वलन करके बैठक की शुरुआत हुई।अवध क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री अमर पाल सिंह ने कहा कि भाजपा ने तय किया है कि कार्यकर्ताओं को ही लीडर बनाना है।क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में मतदाता एवं लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किये जाने है। एक सप्ताह कद भीतर ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित करने के दिशा निर्देश उन्होने सभी ब्लॉक संयोजको को दिए। संचालन पूर्व अध्यक्ष सन्तोष सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री दारा सिंह चैहान,सांसद उपेंद्र रावत, अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह,प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत, जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, शरद अवस्थी, बैजनाथ रावत,सतीश शर्मा, हरगोविन्द सिंह, सुंदर लाल दीक्षित, राजरानी रावत, सुरेंद्र वर्मा, रचना श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य, सन्दीप गुप्ता सहित सभी मण्डल अध्यक्ष एवं ब्लॉक सेंयोजक मौजूद रहे।

मामुन अंसारी संवाददाता एसएम न्यूज24टाइम्स बाराबंकी

 

Don`t copy text!