भेलसर(अयोध्या)भारतीय जीवन बीमा निगम रूदौली के विकास अधिकारी साजिद हुसैन को महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राज भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा लखनऊ में आयोजित बीमा योद्धा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजपाल द्वारा उल्लेखनीय कार्य के लिए साजिद हुसैन को सम्मानित किया गया।बतादें कि श्री साजिद हुसैन विकास अधिकारी के साथ साथ बहुत ही उदार मन से सदैव गरीब,निर्धनों व ज़रूरतमन्दों की सहायता करते रहते है।कोरोना काल मे भी इनके द्वारा ब्यापक स्तर पर असहाय व ज़रूरतमन्द लोगों की मदद की गई थी।महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाने पर बीमा कर्मियों के साथ सामाजिक लोगो ने भी श्री हुसैन को बधाई दी है।रुदौली पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मिश्र,आशीर्वाद गुप्ता,पूर्व जिलापंचायत सदस्य शहीम अहमद,मो0 अली,महेश जायसवाल,कामरान खान,सुशीलगुप्ता आदि ने उन्हें इस सम्मान पर बधाई दी है।

