मवई ब्लाक में किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के तहत ऋण मेले का हुआ आयोजन विधायक ने प्रगति किसानों को नगद पुरुस्कार देकर किया सम्मानित
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या) कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच सरकार के किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अंतिम चरण में मवई ब्लॉक में किसान कल्याण मिशन आयोजित हुआ।कृषि प्रदर्शनी व मेला का शुभारंभ सांसद लल्लू सिंह व विधायक रामचंद्र यादव ने किया।ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने सांसद व विधायक को अंगवस्त्र पहना कर बुके भेंट कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को रोजगार देने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है।विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए योगी सरकार संकल्पित है।केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाएं और नीतियां किसान के हित में हैं।पूर्व की सरकारों में सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में जो बिचौलियों थे।आज उनका अंत होता दिख रहा है।भारत सरकार लगतार किसानों के प्रति सजग है।किसानो के लिए नई नई तकनीकी व नई नई योजनाये लाने के भारत सरकार हमेशा ततपर है।ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिला रहा है।चाहे व गरीब हो या किसान हो।भाजपा सरकार का नारा है सबका साथ सबका विकास है।पीएम मोदी का सपना है 2022 तक किसानों की आय को दुगनी करना है।कृषि विभाग के साथ मत्स्य,उद्यान,पशुपालन,रेशम,सहकारिता,सिंचाई विभाग,लघु सिंचाई,नेडा,विद्युत,ग्राम्य विकास,पंचायती राज,वन व बाल विकास आदि विभाग अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए दिखे। लाभार्थी परक योजनाओं के पुरस्कार व प्रमाण पत्र आदि वितरित किये गए।इस मौके पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह,बीडीओ मोनिका पाठक,पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव,भाजपा नेता तेज तिवारी,शिव कुमार पाठक,कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू,धर्मेंद्र सिंह,निर्मल शर्मा,अजय शुक्ला,शीतला शुक्ल,ललित विश्वकर्मा,कोतवाल विश्वनाथ यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
राम चरित मानस व प्रसाद वितरण
ब्लॉक परिसर में राम चरित मानस व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की तरफ से किया गया। मनरेगा तकनीकी सहायक आशीष तिवारी सहित ब्लॉक कर्मियों ने सहभागिता की।

