ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वहन कर करें प्रेरणा लक्ष्य की प्राप्ति: जैनेन्द्र कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आयोजित हुई मासिक समीक्षा बैठक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। शहर के नगर संसाधन केन्द्र पर समस्त संकुल शिक्षक, प्रधानाध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्यापक तथा शिक्षा मित्रों को मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु तथा शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर करने के सम्बन्ध में मासिक समीक्षा बैठक तथा कार्यशाला का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार के निर्देशन में किया गया। समीक्षा बैठक में सभी शिक्षकों द्वारा अपने-अपने विद्यालयों में संचालित कार्यक्रमों का संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण दिया गया तथा सभी ने एक स्वर में निर्धारित समय में प्रेरणा लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संकल्प लिया। साथ ही शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने के लिए समस्त ए.आर.पी. को जिम्मेदारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान नगर क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार द्वारा ई-पाठशाला के अन्तर्गत ऑनलाईन शिक्षण हेतु व्हाट्सएप ग्रुप, अभिभावकों को विद्यालय बुलवाकर विषयवस्तुध्कार्य प्रदान किये जाने की स्थिति, मोहल्ला पाठशाला, टाइम एण्ड मोशन शासनादेश का अनुपालन, दीक्षा ऐप तथा रीड एलॉन्ग एप की स्थिति, गुणवत्ता संवर्धन हेतु आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह, प्रेरणा सूची एवं प्रेरणा तालिका पर चर्चा, आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिकाओं पर चर्चा, शिक्षक डायरी तथा सहज एवं पुस्तकालय हेतु पुस्तकों की जानकारी, प्रेरणा चैपाल, कार्य विभाजन, रीडिंग कॉर्नर, दूरदर्शन तथा रेडियो पर प्रसारित हो रहे शैक्षिक कार्यक्रमों से बच्चों के लाभान्वित होने की स्थिति तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सामग्री आदि के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। इसके अलावा उन्होंने परियोजना द्वारा भेजी गई शैक्षिक वीडियो को सभी अध्यापकों को देखने, अध्यापकों द्वारा शिक्षण योजना बनाने, विद्यालय की अवस्था एवं सुविधाओं की स्थिति, शिक्षक संकुल की प्रतिमाह समयानुसार बैठक आयोजित करने पर तथा शत प्रतिशत क्रियान्वयन हेतु निर्देशित भी किया। इस मौके पर बोलते हुए जैनेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यालय को प्रेरक बनाने के लिये एक रुपरेखा तैयार करें तथा एक निर्धारित लक्ष्य बनाए और उसे समयानुसार पूरा करने का प्रयास करें। इससे विद्यालय की स्थिति तथा शैक्षिक कार्यों में सुधार अवश्य रूप से देखने को मिलेगा। साथ ही उनके द्वारा माड्यूल्स में दी गयी शिक्षण विधियों का प्रयोग कक्षा शिक्षण के दौरान किस प्रकार से करना है, यह विस्तारपूर्वक समझाया भी गया। जैनेन्द्र कुमार ने आगे बताया कि प्रेरणा लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु सभी को प्रत्यक्ष रुप से पूरी ईमानदारी के साथ अपने अपने कार्यों का निवर्हन करना पड़ेगा। इससे हमारा शिक्षा क्षेत्र समाज में गौरान्वित होगा तथा हमारे जनपद में अध्ययनरत् एक-एक बच्चे को इसका लाभ अवश्य रुप से मिलेगा। और यह लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी शिक्षकों को इन माड्यूलों के माध्यम से प्रोफेशनल शिक्षक के रुप में विकसित होना होगा। इसके बाद उन्होंने बताया कि मिशन प्रेरणा की सफलता हेतु विद्यालय स्तर से लेकर जनपद व प्रदेश स्तर तक पूरी टीम की अहम भूमिका रहेगी तथा सभी लोगों को टीम भावना से पूरे मनोयोग के साथ काम करते हुए निर्धारित लक्ष्य की सम्प्राप्ति हेतु प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में मौजूद ए.आर.पी. ऋषि वर्मा तथा ए.आर.पी. अरुण कुमार वर्मा ने लर्निंग आउटकम को जल्दी प्राप्त करने के लिये लर्निंग स्टाइल टेस्ट के प्लान का प्रस्तुतिकरण कर अपने-अपने अभिनव प्रयासों की संक्षिप्त रुप रेखा भी रखी। इस बैठक में मुख्य रूप से सभी ए.आर.पी., सभी शिक्षक एवं शिक्षा मित्रों सहित पाँच संकुल शिक्षक, खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पुनीत, संदीप, अविनाश, नेहा, प्रवेश तथा चाँद भी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!