सेंध काट कमरे में घुसे चोरों के हाथ लगा भूसा खाली हाथ लौटे मेहनत पर फिरा पानी

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम उसरहा मजरे तेर गांव में बुधवार की रात सेंध काट कमरे में घुसे चोरों के मंसूबे पर उस समय पानी फिर गया।जब घंटों मेहनत कर पक्की दीवार में सेंध काटने के बाद कमरे में घुसे तो देखा कमरे में भूसा भरा है।फिर चोरों को वहां से मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ा।
घटना थाना क्षेत्र के उसरहा गांव की है।यहां के निवासी कृष्ण राम पुत्र राम अधार परदेश में रहते हैं।घर में उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं।बुधवार की रात चोरों ने उनके घर के पीछे वाले कमरे की पक्की दीवार में चोरी की नीयत से सेंध काट दी और जब कमरे में चोर दाखिल हुए तो देखा पूरे कमरे में भूसा भरा है।काफी देर तक चोरों ने भूसा हटाकर घर में दाखिल होने का प्रयास किया।लेकिन कामयाब नही हुए और मायूस होकर चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा।बाबा बाजार चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि इस बावत उन्हें कोई तहरीर नही मिली है।

Don`t copy text!