अधजले शव का नही लग पाया सुराग पुलिस ने की शव शिनाख्त की अपील

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

त्रिलोकपुर बाराबंकी। थाना जहाँगीराबाद इलाके के ककरैय्या कूड़ा फैक्ट्री के पास चार माह पूर्व मिले अधजले शव का कोई सुराग नही लग पाया है। पुलिस इलाके में अपील करके सुराग लगाने की कोसीस में लगी है। दो अक्टूबर 019 को ककरैय्या की कूड़ा फैक्ट्री और रेलवे लाइन के बीच ये 35 वर्षीय युवक की अधजली लाश बरामद हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने धारा 302, 221 के तहत मुकदमा पंजीकृत करके विवेचना शुरू की जो अभी तक प्रचलित है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके लिए पम्पलेट पोस्टरों के अलावा सोसल मीडिया के व्हाट्सऐप ग्रुपो फेसबुक आदि के सहारे भी सुराग लगाया जा रहा है। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो थानाध्यक्ष को सूचित करे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!