बूथ स्तर तक कांग्रेस को बनाये मजबूत: निर्मल खत्री राहुल गांधी ही मोदी से ले रहे हैं टक्कर
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)संगठन ही शक्ति है बगैर संगठन मजबूत किये कोई भी लड़ाई मजबूती के साथ नहीँ लड़ी जा सकती।इसी लिये सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनायें।यह बातें पूर्व सांसद डाक्टर निर्मल खत्री ने मवई ब्लाक के न्याय पंचायत रानीमऊ में संग़ठन सृजन अभियान के तहत आयोजित बैठक में कही।
श्री खत्री ने कहा कि आज लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि आज सिर्फ राहुल गांधी ही देश मे एक ऐसे नेता हैं जो सीधे नरेंद्र मोदी से टक्कर ले रहे हैं जबकि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव तथा मायावती की हिम्मत नही है जो मोदी से टक्कर ले सके।क्योंकि इन नेताओं की कोर दबी है कि कहीं उनकी फाइल न खुल जाये।पीसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव में अभी से जुट कर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।जिला महासचिव तथा विधान सभा प्रभारी विजय पाण्डेय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।बैठक में एआईसीसी सदस्य राजेन्द्र प्रताप सिंह,वरिष्ठ कांग्रेसी हाजी अकील खां,ब्लाक अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला,मो0 तौसीफ खां उर्फ गुड्डू,पतीतराम यादव,मो0 इलियास खां,रणजीत सिंह,मान सिंह,बफाती,सुरेंद्र तिवारी,ब्लाक अध्यक्ष रूदौली निक्कू राम,अतीकुर्रहमान शफ्फू,अनिल वर्मा,राम कृष्ण शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे।बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला ने की तथा संचालन जिला सचिव मुजतबा खां ने किया।

