संगठन की आड़ में होती है मादक पदार्थों की तस्करी: सिद्दीक पहलवान

मोहिनी शर्मा एडवोकेट संपादक एसएम न्यूज़24टाइम्स

-आॅल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज संगठन का मामला

बाराबंकी। राइन समाज के अगुवा व उत्तर प्रदेश जमीयर्तुराइन के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीक पहलवान ने कहा कि आॅल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज के नाम का संगठन जो पिछड़े समाज के लिए बनाया था, अब उस संगठन में मारफीन तस्कर से लेकर गुण्डे, मवाली तक शामिल हैं, वहीं इस कथित महाज के जिलाध्यक्ष नसरूद्दीन अंसारी जो मारफीन तस्करी में पकड़े जा चुके हैं और जेल की हवा भी खा चुके हैं, अब वह सफेदपोश बनकर अपने कुकृत्यों को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। यही संगठन कभी समाजसेवा का दिखावा करता है तो कभी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धोखाधड़ी, मारपीट करके गरीबों की जमीन हथिया लेते हैं तथा इनके विरूद्ध भी कई संगीन मुकदमें स्थानीय कोतवाली नगर, बाराबंकी में दर्ज हैं। बहुत जल्द ही इस संगठन के काले इतिहास को सार्वजनिक किया जायेगा ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

मालूम हो कि ग्राम व पोस्ट बांसा थाना मसौली, जनपद बाराबंकी के रहने वाले नसरूद्दीन अंसारी पुत्र फकीर मोहम्मद पर मु0अ0सं0-116/2020 अ0धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना मसौली, जनपद बाराबंकी में दर्ज है। जिसमें स्थानीय पुलिस ने उन्हें तस्करी करते हुए रंगे हाथों धर दबोचा था और जेल भेज दिया था किन्तु जब से जेल से छूटकर आये है तब से वह शहर के बड़े-बड़े राजनैतिक आकाओं की शरण में जा रहे हैं। उक्त नसरूद्दीन अपने मारफीन के अवैध कारोबार को छुपाने के लिए बाराबंकी शहर के नबीगंज में कार्यालय का उद्घाटन जोर-शोर से किया तथा आॅल इण्डिया मुस्लिम महाज के जनपद बाराबंकी का जिलाध्यक्ष बनकर संगठन की आड़ में पुलिस को कुछ नहीं समझता है उसको राजनैतिक संरक्षण बाराबंकी के कई सफेदपोश व सत्तापक्ष के नेता दे हैं जो समाज के लिए घातक है।
श्री पहलवान ने आगे कहा कि इस तरह के संगठन समाज के लिए नाशूर बन जायेंगे, हमारी जनता से अपील है कि वह लोग जागरूक हो और इस तरह के संगठन के कार्यक्रम व इनके पदाधिकारियों के झांसे में न आये अन्यथा यही लोग गरीबों और पिछड़ों का सौदा करके अपनी राजनैतिक रोटियां सेकते रहेंगे हैं। मुझे पता चला है कि नसरूद्दीन जो ग्राम बांसा में प्रधानी चुनाव के लिए तरह-तरह के कृत्य गांव में कर रहा है वहां की जनता काफी दुखी है। वह लोगों को डरा धमका रहा है।
अब देखना है कि क्या राईन समाज के अगुवा की इस मुहिम पर आम जनता अमल करेगी या आल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज नाम के संगठन के झांसे में आती रहेगी।

Don`t copy text!